सिकरहना: एक फाइनेंस कर्मी को मारी गोली
ढाका-घोडासहन पथ मे सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने भारत फाइनेंस कम्पनी के कर्मी को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मारकर बैग लूट कर फरार हो गया। घायल कर्मी योगेन्द्र कुमार सिंह समस्तीपुर का निवासी बताया जाता है। जिसे दाहिने जांघ मे गोली लगी है। आनन-फानन में घायल कर्मी को इलाज हेतु मोतिहारी भेज दी गयी है। बताया जाता है कि अपराधी घटना को अंजाम दे फायरिंग करते हुए घोडासहन रोड की ओर भागने मे सफल रहा । वहीं घटना की खबर पाकर सिकरहना डी एस पी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे ढाका पुलिस घटना स्थल पर पहुच मामले को छानबीन मे जुट गयी है। बताया जाता है कि अपराधी तो रूपये भरा बैग समझ लूट की घटना को अंजाम दिया। पर बैग मे सिर्फ कपड़ा था। क्योंकि वह अभी चैनपुर ढाका अपने डेरा से अपने घर समस्तीपुर हेतु बस पकड़ने ढाका बस स्टैंड जा रहा था कि अपराधियों ने रूपये से भरी बैग समझ हमला बोल घटना को अंजाम दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.