Breaking News

!! एक देश में दो तरह का कानून नहीं हो सकता : प्रियरंजन !!

पूर्वी चम्पारण /बिहार 


-
टीईटी एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके समान काम समान वेतन मामले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम सम्मान करते है। लेकिन संघ आर्डर की कॉपी का गहन अध्ययन कर रही है और पुनर्विचार याचिका दायर करने पर कानूनी राय ले रही है। बिहार सरकार ने गलत तथ्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रभावित किया है।  संघ इसका सड़क से लेकर न्यायालय तक विरोध करेगा। 10 मई 1857 को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल बजा था। टीईटी एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बिहार सरकार के खिलाफ 10 मई 2019 से सड़क से न्यायालय एवं सदन तक की आर पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा करती है। एक देश मे दो तरीके का कानून नही हो सकता।  टीईटी एसटीईटी एवं सीटीईटी का परीक्षा पास करके कुछेक राज्यो में सहायक शिक्षक का दर्जा प्राप्त है तो बिहार में क्यों नही। संघ ने सरकार को हर स्तर पर घेरने हेतु रणनीति बना ली है। इस तानाशाही व्यवस्था को अब हम बर्दास्त करने वाले नही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.