Breaking News

ब्रेकिंग: बेतिया से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी संजय जायसवाल पर हमला

आकाश जायसवाल : बड़ी खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है जहां बीजेपी प्रत्य़ाशी डा. संजय जायसवाल पर हमला हुआ है ।सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों नें लाठी डंडे लेकर बीजेपी प्रत्याशी पर हमला कर दिया है घटना नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-162-163 पर घटी है हालांकि किसी तरह से बीजेपी प्रत्याशी को वहां से निकालने की कोशिश की जा रही है। खुद संजय जायसवाल ने बताया कि खबर मिली कि दबंग हमारे वोटरों को वोट नहीं देने दे रहे इस सूचना पर वे भागे-भागे इस बूथ पर पहुँचे है लेकिन आते हीं लोगों ने घेर लिया है। सैकड़ों की संख्या में उग्र लोग उनकी जान लेने पर तुले हैं। खबर के मुताबिक वहां की स्थिति गंभीर बनी हुई है भारी संख्या में पुलिस वहां पर पहुँच गई है आपको बता दें कि यह क्षेत्र पुर्वी चंपारण जिले में आता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.