Breaking News

शिवहर प्रत्याशी अंगेश सिंह का नामांकन रद्द

सम्पादकीय डेस्क,  चम्पारण टुडे। 

तेज प्रताप यादव के उम्मीदवार थे अंगेश

लालू-राबडी मोर्चा के उम्मीदवार बन शिवहर से मैदान में कर रहे थे प्रचार


लालू-राबडी मोर्चा के तेज प्रताप समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अंगेश कुमार सिंह उर्फ अंगराज का नामांकन रद्द। शिवहर संसदीय क्षेत्र से भरे थे नामजदगी का पर्चा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रमण कुमार ने नामांकन पत्रो की जांच के दौरान कागजी त्रुटि पाकर नामांकन पत्र को खारिज़ किया।
शिवहर लोकसभा से अंगेश की उम्मीदवारी की चर्चा से सूबे की राजनीति सहित लालू परिवार के अंदर हलचल थी। लालू के पुत्र तेज प्रताप अंगेश की उम्मीदवारी को लेकर परिवार से बगावत की मूड में थे। वे नामांकन के पूर्व शिवहर में रोड शो के माध्यम से लोगो को अंगेश सिंह को ही राजद का असली उम्मीदवार बता रहे थे। तेज प्रताप यादव के इस रूख को देख राजद उम्मीदवार सैयद फैसल अली के समर्थको मन ही मन बेचैन थे तो भाजपा प्रत्याशी रमा देवी के खेमे में खुशी थी। भाजपा के लोग मतो के बटवारा को लेकर जीत के प्रति आशन्वित दिख रहे थे। अंगेश के नामांकन रद्द होने से शिवहर की लडाई रोचक मुड में दिखने लगी है। अब यहा सीधी लडाई के आसार दिखने लगा है। जीत-हार के बारे में तो 23 मई को जाना जायेगा, लेकिन अंगेश के मैदान से अलग हो जाने से यहां सीधी लडाई के आसार से इंकारा नही जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.