!! चाचा ने भतीजे को कुदाल से किया जख्मी !!
पूर्वी चंपारण (बिहार)
![]() |
| जख्मी |
कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में शराब के नशे में चाचा ने भतीजा को कुदाल से काटकर जख्मी कर दिया। घायल का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में महिला सरिता देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह गांव में गई थी। इसी दौरान उसके देवर जयेन्द्र सिंह शराब की नशे मे शनिवार की शाम आए व गाली-गलौज करने लगे । मना करने पर कुदाल से प्रहार कर उसके पुत्र गोलू कुमार को जख्मी कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.