Breaking News

अस्पताल है खुद बीमार, 12 बजे लेट नहीं 3 बजे भेंट नहीं

पूर्वी चम्पारण।

खुला पड़ा ओपीडी, खाली पड़ी कुर्सी 

घोड़ासहन पीएचसी में पदाधिकारियों के आने तथा जाने का कोई समय सारणी नही है। जब मर्जी आते हैं और जब मर्जी चले जाते हैं। जिसके कारण इलाज या सरकारी कार्य से मेडिकल कराने आने वाले को कभी कर्मियों तो कभी पदाधिकारियों का इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी तो बैरंग वापस भी जाना पड़ता है। इसके पहले भी उस समय के बीडीओ अलाउदिन अंसारी को सांप काटने की स्थिति में स्थानीय पीएचसी लाया गया था। जहां डॉक्टर के नही रहने के कारण ढाका अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। राजवाड़ा सीएसपी संचालक को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने बाद स्थानीय पीएचसी लाया गया था। उस समय भी डॉक्टर नदारद थे। ठीक पीछले माह अठमोहान एसएसबी के द्वारा गांजा तस्कर को मेडिकल के लिए लाया गया था। घेटो इंतजार के बाद डॉक्टर पहूँचे व मेडिकल हो पाया। आज मंगलवार को करीब 10 बजे भी पीएचसी की ऐसी ही स्थिति थी। ओपीडी खुला था। परन्तु डॉक्टर नदारद थे। कुर्सी खाली पड़ी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.