Breaking News

अव्वल छात्रो को संस्था ने किया सम्मानित

पूर्वी चम्पारण। 

-
मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रओं को सोमवार की सुबह घोड़ासहन शहर के आदर्श नगर में स्थित दृस्टि क्लासेज में सम्मनित किया गया।  कार्यक्रम में संस्था के डरेक्टर मंजेश जायसवाल के द्वारा बेहतर अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य रूप से ग्रामीण परिवेश में निकल कर आये सीमावर्ती कोरइगवा गाँव निवासी विशाल कुमार 445 अंक एवम् राजनन्दनी कुमारी को 429 अंक लाकर अपने प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया। वही इस संस्था के अधिकतर छात्र ने प्रथम श्रेणी से पास कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। अव्वल छात्र विशाल कुमार ने आगे चलकर मेडिकल में जाने की ईक्षा जतायी। मौके पर शिक्षक अवध प्रसाद , मुक्ति नारायण सिंह , रत्नेश मिश्रा सहित कई गण्यमान्य शिक्षक व सैकड़ो की संख्या में छात्र मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.