Breaking News

मोतिहारी: अनोखे अंदाज में मनाया गया वैलेंटाइन दिवस

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी: ख्वाब फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में आज “वेलेंटाइन डे” को बहुत ही रोमांचक एवं रचनात्मक तरीके से सदर हॉस्पिटल के गरीब मरीजो के बीच प्यार व सहानुभूति बांटकर किया गया।ख्वाब फ़ाउंडेशन के इस सकारात्मक पहल की शुभारंभ अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ अनिल कुमार सिन्हा , संस्था के वरीय संरक्षक मोतीलाल चौधरी, एसएनएस कॉलेज के प्रोफेसर नितेश कुमार , अमन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अमन राज एवं चेयरमैन मुन्ना भाई ने संयुक्त रूप से मरीजों को फल ,चॉकलेट से भरा थैला देकर किया। बच्चों को गुब्बारा एवं चॉकलेट दिया जिससे बच्चे काफी प्रसन्न हुए । वही अस्पताल के शिशु वार्ड ,स्त्री प्रसूति वार्ड , कैदी वार्ड ,ऑपरेशन वार्ड में भर्ती सभी मरीजो एवं उनके साथ उपस्थित परिवार के सदस्यों को अंगूर,सेव ,नारंगी एवं चॉकलेट से भरा थैला देकर मानवता के प्रति प्यार एवं सहानुभूति को बांटा और सभी मरीजो से परिचय लिया और जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना किया गया।
कार्यक्रम की सफलता पर मुन्ना भाई ने कहा कि संस्था का यह पहल युवाओं के बीच “वेलेंटाइन डे’ पर प्यार के वास्तविक स्वरूप को समझाने एवं भटकाव से बचाने को लेकर था। आज प्यार के नाम पर जो अपसंस्कृति फैलती जा रही है जिसमे हमारे आज के ऊर्जावान युवा अपने लक्ष्य से भटकते जा रहे है , उन्हे मानवता का प्यार का पाठ पढ़ाने का पहल किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही संस्था के इस सकारात्मक पहल का अस्पताल के सभी नर्स , गार्ड एवं चिकित्सको ने भूरी-भूरी प्रसंसा किया। संस्था के सक्रिय सदस्यों ने मुसकुराते हुए अस्पताल के नर्स को चॉकलेट देते हुए “हैप्पी वेलेंटाइन डे” बोला गया तो उन्होने भी जबाब दिया और इस कदम को सराहा। थोरा देर के लिए अस्पताल में सकारात्मक पहल पर चारों तरफ चर्चा-ही-चर्चा होने लगा और सभी ने आकर एक-दूसरे को मानवता का संदेश देते हुए बधाई देने लगे। इस कार्यक्रम का संयोजन संस्था के राष्ट्रीय सचिव सत्येंद्र कुमार ने किया था । कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष दीपक कुमार साह, मिडिया प्रभारी -मिथलेश अक्षय , जिला सचिव अरुण कुमार पंडित ,अध्यक्ष गर्ल्स विंग -अभिलाषा भारती, निवेदिता कुमारी , उपाध्यक्ष -साहेब आलम, अनामिका मिश्रा , अनु प्रिया , सबा प्रवीण , राजन कुमार , अमित कुशवाहा , अभिमन्यु सिंह , सचिन यादव, रविंद्र कुमार , अनुराग पांडेय , चन्दन कुमार , राहुल शर्मा , दीपक कुमार, दिलीप कुमार, सुनील राज, आशीष जैसवाल , वेद प्रकाश ,मुकेश कुमार , ऋतुराज कुशवाहा, कादिर जिल्लानी , असफाक आलम आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.