शिक्षक संघ की बैठक संपन्न
घोड़ा सहन पूर्वी चंपारण
*TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट का समीक्षा बैठक संपन्न।*
*मार्च में होगा सभी प्रखंडो में सम्मेलन।*
आज दिनांक 03/02/2019, मोतिहारी
*TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट का समीक्षा बैठक संपन्न।*
*मार्च में होगा सभी प्रखंडो में सम्मेलन।*
आज दिनांक 03/02/2019, मोतिहारी
TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट पूर्वी चंपारण की समीक्षा बैठक स्थानीय नरसिंह बाबा मंदिर में जिला अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षकों का वेतन निर्धारण, शिक्षकों की जिलास्तरीय समस्याओं, संघ के सदस्यता अभियान की प्रगति का समीक्षा एवं सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड सम्मेलन आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया एवं आवश्यक रणनीति बनाया गया।
![]() |
| समीक्षा बैठक में शिक्षक |
जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह एवं उपाध्यक्ष तरुण पासवान ने कहा कि कहा कि डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षकों के वेतन निर्धारण हेतु संघ तत्पर है जल्द ही वेतन निर्धारण में आ रही समस्याओं को दूर कर संघ द्वारा सभी प्रखण्डों में कैम्प लगवा कर वेतन निर्धारण एवं सेवापुस्तिका संधारण का कार्य करवाया जाएगा। साथ ही संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर अन्य समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।
वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमित रौशन एवं उपाध्यक्ष मणिभूषण यादव ने कहा कि सभी प्रखण्डों में सदस्यता सह सम्मेलन प्रभारी नियुक्त कर मार्च के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में सभी प्रखण्डों में सम्मेलन आयोजन का निर्णय लिया गया है।
बैठक में महासचिव ओमप्रकाश सिंह, रंजीत यादव, चेतन आनंद, सैदुल्लाह अंसारी, सर्वेश शर्मा, राकेश कुमार, सन्नी कुमार, रंजीत राम, दिनेश प्रकाश, सुभाष पासवान, राजू कुमार, आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.