स्थानीय बीपीएम द्वारा जीविका कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के खिलाफ आज शुक्रवार को कर्मियों ने किया प्रदर्शन। कर्मियों ने जीविका कार्यालय के समक्ष टायर जलाकर घंटो सड़क जाम किया। आइसा नेता मधुसूदन ने बताया कि घोड़ासहन थाना के दिलिप सिंह के हस्तक्षेप से लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। वही बीपीएम द्वारा लिखित माफीनामा भी दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व आइसा अध्यक्ष मधुसूदन ने किया। इस प्रदर्शन में रामप्रवेश कुमार, संजीव कुमार, मधुरेंद्र कुमार, अनुपम देवी, मंजू देवी ,अनीता देवी, पूनम कुमारी, सहित सैकड़ों जीविका कर्मी शामिल थे।
 |
| टायर जला जाम करते जीविका कर्मी |
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.