Breaking News

!!! सेकुआ और शराब के आगे लगा बिहारियों का भीड़ !!!

दिनांक: 01-01-2019 (1)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!!! सेकुआ और शराब के आगे लगा बिहारियों का भीड़ !!!


पहली जनवरी को नेपाल के बंकुल बाजार पर भारतीय गाड़ियों का भीड़ 
बिहार में षराब बंदी के बाद अब पड़ोसी देष नेपाल में लगने लगा है भीड़। अन्य दिनों के मुकाबले आज पहली जनवरी को घोड़ासहन से करीब पांच किलोमीटर दूर भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बंकुल बाजार में सेकुआ एवं ...... की दूकानों के पास व सामने अधिकांषतः भारतीय गाडि़यों की भीड़ लगी रही। बिहार में षराब बंदी के बाद भारतीय बोर्डर क्षेत्र के अधिकांषतः लोग नेपाल का रूख करते हैं। जहां सेकुआ के साथ साथ आर्केस्ट्रा की  मस्ती में झुमते लोग भारतीय क्षेत्र के हीं होते हैं। यहाँ की अधिकाधिक शराब की दुकाने भारतीय ग्राहकों पर निर्भर होता है। ऐसे भी कहा जाता है सूर्य अस्त नेपाल मस्त। परंतु अब इन क्षेत्रों में भारतीय भी खासकर मद्य निषेध बिहार के पूर्वी चंपारण के लोग भी मस्ती के लिए जाते है। खासकर सरकारी वर्ग के लोगो के लिए सेफ जोन होता है। कुछ लोग रात यहीं बिताना पसंद करते हैं तो कुछ संध्या या रात होते अँधेरे का लाभ उठा सारे प्रशाशनिक ब्यवस्था को धत्ता बताते बड़े आराम से घर भी लौट आतें हैं। यदि यकीन न हो तो अभी भी या किसी भी संध्या आप बॉर्डर के किसी भी राह खड़े हो जाएँ, निश्चित देखने को मिल ही जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.