Breaking News

!! खेल मैदान में क्रिकेट दौरान हुए झड़प मामले में प्राथमिकी दर्ज !!

दिनांक : 03 जनवरी 2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! खेल मैदान में क्रिकेट  दौरान हुए झड़प मामले में प्राथमिकी दर्ज !!
!! पु-अ-नि- रणधीर कुमार सिंह के आवेदन पर एफआईआर !!
!! 11 सहित 150 पर एफआईआर !!


आवेदन 
29 दिसंबर को घोड़ासहन उच्च विद्यालय के मैदान में क्रिकेट के दौरान हुए पुलिस-पब्लिक झड़प में पु-अ-नि- रणधीर कुमार सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। अपने आवेदन में पु-अ-नि- श्री सिंह ने बताया है कि 16 दिसंबर से खेल मैदान में शहीद हीरा लाल प्रसाद टी-20 क्रिकेट मैच चल रहा था।  बिधि ब्यवस्था संधारण को लेकर शास्त्र बल जवान के साथ श्री सिंह की तैनाती वहां की गयी। पहुँचने पर टोसिंग आदि के बाद लौखान व लखनऊ के टीम के बीच मुकाबला शुरू हुआ।  खेल के दौरान एम्पायर द्वारा लौखान टीम के खिलाड़ी को आउट का इशारा किया गया। इसी पर मैदान में भगदड़ शुरू हो गया। किसी तरह जवानो के सहयोग से स्थिति को शांत कराया गया।  इसी बीच थानाध्यक्ष महोदय भी मैदान में पहुँच गए। फिर खेल प्रारम्भ हो गया। खेल प्रारम्भ होते ही कुछ उपद्रवी लोग मैदान में घुस गए तथा लाठी फठा लेकर हल्ला  करने लगे। जब श्री सिंह द्वारा ऐसा करने से मना किया गया तो सभी लोग लाठी फठा से श्री सिंह पर जान मारने की नियत से हमला कर दिया। जिससे श्री सिंह के सर पर गंभीर चोट लग गया एवं खून बहाने लगा और वे बेहोश हो गए। जिन्हे लेकर पी एच सी में उपचार कराया गया। आवेदन में 11 लोगो को नामजद व 150 लोगो को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है। इधर नामजद लोगो में कुछ के खेल मैदान में न रहकर कहीं और रहने के बावजूद नाम शाजिसन नाम देने की बात कही जा रही है।   

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.