Breaking News

!! घोड़ासहन व्यवसायी संघ की बैठक !!

दिनांक: 20-01-2019 (1)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! घोड़ासहन व्यवसायी संघ की बैठक !!


बैठक 
रविवार को स्थानीय कन्या विद्यालय में व्यवसायी संघ घोड़ासहन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय बाजार में 13 जनवरी को दूर्गा टेलकम में भीषण चोरी, 06 जनवरी को सुरभि कलेक्सन में हमला, हरेन्द्र स्वर्णकार के मकान पर डकैतों द्वारा हमला सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासनिक व्यवस्था के अलावें व्यवसायियों को अपने स्तर से भी अपनी सुरक्षा करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही दूकानों के आगे रोड की सफाई कैसे हो इसके लिए संघ के स्तर से सफाई कर्मी की व्यवस्था करने की बात कही गई। मौके पर उदय जायसवाल, जयंत कुमार, रंजीत गाडिया, शम्भु प्रसाद, अनिल कुमार, रमेश कुमार, संजय जायसवाल, अशेक भगत सहित दर्जनों की संख्या में व्यवसायी लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.