Breaking News

!! नियम के विरूध चल रहा शिक्षा विभाग !!

दिनांक: 16-01-2019 (2)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! नियम के विरूध चल रहा शिक्षा विभाग !!


आवेदन 
ऐसे तो नियम के विरूध बहुत सारे कार्यो को अंजाम दिया जाता है। परन्तु जहां नियम पढाया जाता है, वहीं नियमों को ताक पर रख कार्य किया जा रहा है। मामला घोड़ासहन प्रखंड शिक्षा कार्यालय का ही है। जिसको लेकर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ घोड़ासहन के द्वारा बजाप्ता एक आवेदन दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिए अपने आवेदन में संघ के माध्यम से बताया गया है कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के द्वारा एक पत्र के माध्यम से बताया गया है कि जब तक नए बीआरपी या सीआरसीसी डायट के द्वारा चयनित होकर नही आ जाते हैं, तब तक पूर्व के ही बीआरपी या सीआरसीसी कार्यरत रहेंगे। जबकि निर्वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा पूर्व के बीआरपी व सीआरसीसी को कार्य विरमित कर विद्यालय भेज दिया गया है तथा डायट से बिना प्रतिनियुक्ति शिक्षकों से बीआरपी का कार्य कराया जा रहा है, वह भी पूर्व में सीआरसीसी रह चुके शिक्षकों से। जबकि विभागीय आदेशानुसार एक बार बीआरपी अथवा सीआरसीसी रह चुके शिक्षकों को दूबारा नियुक्त नही किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.