Breaking News

चंपारण के लाल मधुरेंद्र दिखाएंगे, नालन्दा जिले के पावापुरी महोत्सव में अपनी कमाल

  • चंपारण के लाल मधुरेंद्र दिखाएंगे, नालन्दा जिले के पावापुरी महोत्सव में अपनी कमाल।
  • रेत कलाकृति के लिए नालंदा डीएम त्याग राजन ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को दी कला प्रदर्शन की अनुमति
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, पावापुरी महोत्सव का उद्घाटन


चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क : भगवान महावीर की निर्वाणस्थली भूमि नालंदा में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित 5 नवंबर 2018 से शुरु हो रहे दो दिवसीय महावीर के 2544 वें निर्वाण पावापुरी महोत्सव में विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अपनी कला का जौहर बिखेरेंगे। इसके लिए नालंदा के जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन ने सैंड आर्ट के प्रदर्शनी के लिए अनुमति दे दी है।
मधुरेन्द्र ने बताया कि समारोह का उद्घाटन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार करेंगे। इसकी पुष्टि करते नालंदा एनडीसी संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बने मुख्य पंडाल के बगल में पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड अंर्तगत बीजबनी गांव निवासी सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को आमंत्रित किया गया है। इनकी कलाकृति के लिए 30/20 का जगह एवं रंग, अबीर तथा बालू की व्यवस्था करा दी गई है। बालू पर उकेरी जाने वाली कलाकृति विश्व के धरोहर में प्रसिद्ध नालंदा के पावापुरी में स्थित जलमंदिर और भगवान महावीर पर आधारित होगी। यह कलाकृति देश-विदेश  तथा कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के लिए बनायी जा रही हैं। गौरतलब हो कि यह युवा रेत कलाकार मधुरेन्द्र अपनी कला के बदौलत राज्य के हर बड़े समारोह से लेकर विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर रौशन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.