शिक्षक दिवस पर शिष्य सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को गुरू प्रो लालबाबू सिंह ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण) : कला संस्कृती जगत में 1000 से भी ज्यादा रोमांटिक, दुखद, धार्मिक व ज्वलंत विषयों पर अपनी कला प्रदर्शन करने वाले दिग्गज रेत कलाकार मधुरेन्द्र कुमार का आज बर्थडे है। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के बीजबनी घोड़ासहन प्रखण्ड क्षेत्र अन्तरगर्त बरवा कला ननिहाल गांव में 5 सितंबर 1994 को पैदा हुए मधुरेन्द्र आज 24 साल के हो गए। एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ मधुरेन्द्र पूरी तरह एक फैमिली मैन हैं। माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से लेकर उनका प्यार जगजाहिर है। मधुरेन्द्र ने कई इंटरव्यू में यह बात साझा की है कि वह अपनी गुरू के बहुत करीब हैं। अब उनके गुरु प्रो लालबाबू सिंह ने रेत कला की दुनिया में अपनी ख्याति प्राप्त कर चुके सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र के जन्मदिन पर ने अपने शिष्य को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि मधुरेन्द्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज में गुरु-शिष्य का एक-दूसरे के प्रति स्नेह साफ झलक रहा है। मधुरेन्द्र ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है,'मेरे सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं'। मौके पर उपस्थित सैकड़ों प्रशंसको ने इनके अच्छे-खासे स्वास्थ्य व उज्वल भविष्य की कामना की।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.