Breaking News

मोतिहारी:- किसानों की लड़ाई लड़ेंगे युवा।




आज मोतिहारी में भेलवा के पूर्व मुखिया श्री प्रभात सिंह जी के द्वारा चम्पारण किसान फाउंडेशन का उद्घाटन समारोह हुआ । जिसमे चम्पारण किसान फाउंडेशन के संस्थापक श्री राघवेन्द्र नारायण सिंह , गोविन्द कुमार , राजाराम कुमार , राकेश वर्मा, संतोष सिंह, रामशकल राय तथा अन्य शामिल हुए ।।                संगठन के संस्थापक श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि चम्पारण में किसानों की हालत दिन प्रतिदिन  बद से बदतर होती जा रही है ,किसानों को समय पर  खाद नही उपलब्ध हो रहा है , सिंचाई की समस्या बढ़ती जा रही है ।        श्री सिंह ने कहा कि अब किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई है और इसमें युवा किसानों को आगे आना होगा ।।                                वही मौके पर मौजूद चम्पारण किसान फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य गोविन्द कुमार ने कहा कि चम्पारण में किसानों को खेती करने के लिए सिंचाई की कोई सुविधा नही है , न नहर में पानी है और न ट्यूबवेल की सुविधा है और न खेतो तक बिजली पहुची है जिससे कि सिंचाई हो पाये । नहर खुद गए लेकिन उसमें सरकार के द्वारा पानी नही दिया गया जिससे कि फसल पानी के बिना सुख रहा है । अब युवाओं को किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आना  होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.