तुरकौलिया: स्वास्थ्य शिविर मेला का हुआ आयोजन
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
आज प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलीया के द्वारा बालगंगा महा दलित बस्ती मे स्वास्थ्य शिविर मेला का आयोजन हुआ । स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉo अनिल गुप्ता, डॉo दीपक कुमार, डॉo धीरज कुमार, डॉo सरिता, शशिकांत श्रीवास्तव, रासपा जिलाअध्यक्ष बलराम सिहं, जिला पार्षद तपेस गुप्ता, उपमुखिया संतोष गिरी ने किया । स्वास्थ्य शिविर सह मेला मे लगभग 500 मरीजो का मुफ्त मे इलाज किया गया । शिविर मे स्वास्थ्य जांच , दवा वितरण, कालाज़ार जांच, गर्भवती महिला का जांच, बच्चो का जांच इत्यादि किया गया, डॉO दीपक कुमार ने बताया की शिविर मे ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, एचo आईo भीo सहित अन्य जांच भी फ्री मे हुया । इस कार्यक्रम से काफी लोग लाभान्वित हुये । स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम मे लैब टेक्निशियन अशोक कुमार, रवींद्र मिश्रा, प्रवीण कुमार, शशिप्रकाश मिश्रा, रितेश गिरी, बिगु मांझी, प्रभाष कुमार, अभिमन्यु कुमार, विजय कुमार, रमेश सिहं, निर्मला देवी, शन्ति सिन्हा, अवलेस कुमारी, ओमकारनाथ आदि गण्यमान लोग भाग लिए ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.