Breaking News

जगदम कॉलेज के एनएसएस स्वंयसेवको ने किया पल्स पोलियो अभियान का आगाज

विकास कुमार, सारण।
आज रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज छपरा के कार्यक्रम पदाधिकारी जागो चौधरी के निर्देशन में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पल्स पोलियो अभियान (5 से 9 अगस्त 2018) के पहले दिन लगभग 350 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का आगाज किया गया। स्वयंसेवकों ने नगरपालिका चौक, थाना चौक, सलेमपुर ,  साहेबगंज आदि स्थानों पर खड़े होकर वहां से आने जाने वाले 0 से लेकर 5 साल तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई। अभियान के दौरान वर्षा आने के बावजूद स्वयंसेवक हार नहीं माने और बारिश में भीग भीग कर पल्स पोलियो के अभियान को चलाया ,तथा अगले 5 दिनों तक लगातार अभियान चलाकर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का संकल्प लिया ताकि हम पोलियो मुक्त भारत के सपने को साकार कर सकें ।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों में प्रिंस कुमार, मकेशर पंडित, मोहम्मद शमशाद, गजेंद्र कुमार ,विवेक कुमार ,राहुल कुमार ,ऐस्वर्या भारती ,अरुण कुमार, आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.