रक्सौल नरकटियागंज रेल खंड का सीआरएस ने किया निरीक्षण।
घोड़ासहन : बहुप्रतीक्षित रक्सौल नरकटियागंज रेलखंड के बीच मीटर गेज के जगह ब्राडगेज नामक बड़ी लाईन का निर्माण कार्य पुरा करने के बाद मंगलवार को निरीक्षण किया।इसके बाद नरकटियागंज रक्सौल ट्रैक पर स्पीड टेस्ट का ट्रायल पुर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज व रक्सौल के बीच हुआ।नरकटियागंज से मात्र आधा घंटा में 110के स्पीडमे रक्सौल पहूँच कर स्पीड ट्रायल लिया सीआरएस ने।
.इस दौरान रक्सौल से नरकटियागंज के लिए सीआरएस की मौजूदगी मे स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया.वहीं बीच बीच मे इंजीनियरों की टीम ने जगह जगह ट्रेन को रोक कर स्पीड की जांच की।.बताया जाता है कि आगामी अगस्त माह से इस रेल खंड पर ट्रेन संचालन होने की संभावना है।सन् 2014मे इस रेलखंड पर ट्रेन का संचालन बंद हुआ और अमान परिवर्तन का कार्य प्रारंभ हुआ था।जिसके बाद इस रुट के लोगो को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।अब इसके संचालन से लोगो में हर्ष व्याप्त है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.