Breaking News

पटना :- अमन राज बने 'शिव राष्ट्र सेना' बिहार का प्रदेश अध्यक्ष।





 जीरादेई से चंपारण टुडे संवाददाता आदित्य कुमार सिंह कि रिपोर्ट


पटना : 'शिव राष्ट्र सेना' उत्तर प्रदेश के संयोजक रितेश कुमार अल्ला ने बिहार के अमन राज को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ने शपथ लेने के बाद कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अमन राज ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को संगठित करना और गौरक्षा करना है। इसके साथ समाज में दबे कुचले हिंदू समाज को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास और जोड़ने का कार्य ही अपने संगठन का उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओ को 'शिव राष्ट्र सेना' से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। युद्ध स्तर पर लगकर हिन्दू समाज को संगठित करने का काम किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.