Breaking News

परसा:- तेजाब फेंक कर छात्रा की हत्या।


परसा से विकाश कुमार की रिपोर्ट
परसा:- घर से गायब छात्रा की हत्या गर्दन काटकर व तेजाब फ़ेंक कर दी गई।मृतका परसा थानाक्षेत्र के तीतिरा निवासी संतोष मांझी की पन्द्रह वर्षीय पुत्री पिंकी थी। वह गुरुवार की रात्रि से गायब होने के बाद परिजन खोजबीन करते रहे।शनिवार को घर से कुछ दूरी पर  बाजितपुर स्थित केले के बगीचा में उसका शव मिला।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर  पहुंचकर शव की जांच की। छानबीन करने के बाद उसे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। छात्रा की हत्या निर्मम तरीके से किसी धारदार हथियार से गर्दन रेतकर कहीं दूसरी जगह करने के बाद उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया था।उन्होंने बताया कि छात्रा की हत्या करने के बाद जघन्य तरीके से उसकी एक आंख भी निकाल दी गई है व उसके सीने व पैर पर भी तेजाब फेका गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि वह मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त थी जिसकी दवा चल रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.