सारण:-स्वच्छता को लेकर पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन
सारण से चंपारण टुडे संवाददाता पनालाल कुमार की रिपोर्ट
मढ़ौरा (सारण) स्वच्छता को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ नाटक आयोजन शुरु कर दिया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम के संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह स्वच्छता पदाधिकारी अमरेश कुमार ने दिया । बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय से कर दि गयी है। जिसमें प्रखंड के चयनित पंचायतों में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहद खुले में शौच से मुक्त प्रखंड व पंचायत को बनाने के लिए लोगों को स्वच्छता के सम्बन्ध में जागरुक करने के लिए सबेरा जन उत्थान सामाजिक संस्थान पटना के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक "घर की इज्जत" का मंचन कर लोगों को शौचालय निर्माण व स्वच्छता के महत्व के बारे बताया गया । नाटक सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुआ जो प्रखंड के अन्य शौचालय निर्माण हेतु चयनित पंचायत नौतन ,गौरा ,मिर्जापुर ,हसनपुरा और मुबारकपुर में दिखाया जाएगा । मौके पर प्रखंड समन्वयक नागेन्द्र कुमार ,अनुप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.