Breaking News

स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक किया। एनoवाईoकेo।


जीरादेई/सिवान से आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट

जीरादेई:-  प्रखण्ड क्षेत्र के  जयप्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के परिसर में मंगलवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत एनवाईके सिवान ने पंचशील के तत्वाधान में बच्चों को जागरूक किया ।नेहरुयुवा केंद्र के कार्यक्रम पदाधिकारी ईश्वर देव यादव  ने बताया कि स्वच्छ भारत  का  मिशन  जन जन तक पहुँचे यही एनवाईके का लक्ष्य है उन्होंने बताया कि खासकर युवाओं का इस पुनीत कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है ताकि यह अभियान सुदूर गांवों तक पहुँच सके । विद्यालय के प्रधानाध्यापक  ने कहा कि हर बच्चें अपने अपने घर व नाले की सफाई रखें तो गांव स्वतः स्वच्छ रहेगा उन्होंने बच्चों  अपने कपड़ों की धुलाई भी स्वयं करने के लिये प्रेरित किया ताकि बच्चों में स्वच्छता की भाव जागृत हो सके ।इस मौके पर एनवाईसी आदित्य राज ,आफताब आलम ,घनश्याम सिन्हा ,दिग्विय सिंह ,आलोक कुमार , पियुष सिंह,रेखा कुमारी ,सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.