Breaking News

जीरादेई:-सेविका सहायिका के चयन के लिए आम सभा के आयोजन में हुए हंगामे




जीरादेई/सिवान से आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट

जीरादेई:-प्रखण्ड क्षेत्र के छोटका मांझा पंचायत  के वार्ड नंबर 7 में सोमवार को आगन वाड़ी सेविका सहायिका के चयन के लिए आम सभा के आयोजन में हंगामे के साथ एक दूसरे से भिड़े आवेदक । आम सभा पर्यवेक्षिका रीना देवी व स्थानीय वार्ड के देख रेख में सुरु हुआ । आम सभा में में सामान्य प्रक्रिया होने के बाद अन्तिम मेघा सूचि  में सहायिका पद के लिए इंद्रावती देवी व सेविका  पद के लिए ज्योति कुमारी पति राजेस्वर राम का नाम सुनते ही आवेदिका नीलू देवी ने मेघा सूचि पर आपत्ति दर्ज करते हुए प्रवेक्षिका  के पास अपना अंक पत्र प्रस्तुत किया जिसमे अधिक अंक होने का दावा किया जिसके बाद दूसरे पक्ष वाले हंगामा  करने लगे व देखते ही देखे कुछ बहरी ब्यक्तियों द्वारा मामले को तुल देने पर   दोनों पक्ष एक दूसरे से भीड़  गए और जम कर गली गलौज मारपीट सुरु हो गयी । औरत मर्द सब सब एक दूसरे से भीड़ गए  ।
इसी बिच कुछ लोगो द्वारा पर्यवेक्षिका से मेधा सूचि पंजी व उपस्थिति पंजी छीनने का असफल प्रयास  किया गया ।मारपीट होते देख प्रवेक्षिका को आम सभा से किसी तरह स्थानी लोगो के हस्तक्षेप व बिच बचाव कर बाहर निकाला गया  । तथा मामला को शांत कराया गया ।
 क्या कहती है प्रवेक्षिका रीना देवी ।
आम सभा में हंगामे के कारण किसी को भी अंतिम रूप से चयन पत्र नही दिया गया है । वरीय पदाधिकारियो के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.