परिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने केरोसिन डाल लगाई आग, मौत
जीरादेई/सिवान से आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट
सिवान:-गुठनी बाजार निवासी एक विधवा महिला ने शनिवार दोपहर अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की और जलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के समय घर में सिर्फ बहू थी, जो सास के शरीर मे आग देख चिल्लाई। उसके शोर पर पड़ोसियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया तथा पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला को एम्बुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। पीएचसी में जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार हुआ तथा स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गंभीर रूप से झुलसी महिला धर्मशीला कुंवर सदर अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। गुठनी बाजार स्थित शिवसागर गुप्ता की भवह सह स्व. जयप्रकाश गुप्ता की पत्नी धर्मशीला कुंवर ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली और जबतक अगल बगल के लोग आग को बुझाते तबतक वह काफी जल गई। घटना के समय उसके घर में मात्र उसकी बहू थी जिसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तथा एम्बुलेंस बुलाया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.