Breaking News

रामगढ़वा: एम.के.मिशन आयुर्वेद एवं परामर्श केंद्र का हुआ उद्घाटन

उद्घाटन के अवसर पर अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बॉडी एनालाइजर मशीन से किया गया 250 रोगियों का निःशुल्क उपचार

डी.एन.कुशवाहा रामगढ़वा ।
प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया के परिसर में एम.के.मिशन आयुर्वेद एवं परामर्श केन्द्र का उद्घाटन नेपाल के सहप्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया तथा मोतिहारी के सहप्रति ऋत्विक अनंत कुमार झा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर,दीप प्रज्वलित कर तथा श्रीश्रीठाकुर ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के ध्वनि उच्चारण के साथ गया। इस अवसर पर जापानी बॉडी एनालाइजर मशीन से अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.अखिलेश्वर प्रसाद (रक्सौल) तथा डॉ. अमरेंद्र कुमार (गायघाट) के द्वारा 250 रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया । रामगढ़वा के अद्वितीय आयुर्वेदिक औषधालय एम.के.मिशन आयुर्वेद एवं परामर्श केन्द्र के उद्घाटनोंपरांत युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सत्संग का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात 18 श्रद्धालुओं को श्री श्री ठाकुर जी की दीक्षा दी गई। मौके पर उपस्थित हैप्पी हेल्थ इंडिया के वरिष्ठ महेंद्र प्रसाद, डी एन कुशवाहा चंपारणी, वरुण कुमार श्रीवास्तव, धीरज ओझा, संजीत कुमार सिंह, हृदेश्वर प्रसाद, एच एच आई के पूर्वी चंपारण जिला स्टॉकिस्ट हरि ओम शरण, संगीतज्ञ संजय दास ,राजेश साह, महंत यादव, प्रमोद दादा रक्सौल, ज्योति नारायण ठाकुर, राधेश्याम कुशवाहा ,हिमांशु कुमार हिमकर, शीतांशु कुमार रंजन, प्रमोद कुशवाहा बिट्टू तिवारी, अजय प्रसाद, सुरेश साह, दिनेश साह, रमेश साह, रामजी पासवान, कृष्ण चंद्र विश्वकेतु ,सुदीप कुमार सिंह, ओमप्रकाश साह, उमा शंकर प्रसाद, चंदा गुप्ता, रचना कुमारी ,गुड़िया कुमारी, सरिता कुशवाहा तथा अंजू कुशवाहा सहित सैकड़ों के तादाद में गुरूभाई एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.