रक्तदान कर लायंस अध्यक्ष ने दिया बीमार महिला को जीवनदान
विकास कुमार (सारण)
छपरा: अतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्थान लायंस क्लब से सम्बद्ध लायंस क्लब छपरा टाउन के अध्यक्ष कुँवर जायसवाल ने रक्तदान देकर बीमार महिला को जीवनदान दिया.
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के पीआरओ संतोष कुमार बंटी ने बताया कि कटहरी बाग निवासी भारती देवी वर्तमान समय मे किडनी शिथिलता की बीमारी से जूझ रही है. रक्त की कमी के कारण रविवार को अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी. उन्हें o निगेटिव रक्त की अतिआवश्यकता थी.
जिसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन के अध्यक्ष कुँवर जायसवाल ने अविलंब कटहरी बाग स्थित भारती देवी के घर पहुंच उन्हें रक्त दान किया. जिससे उनकी तबियत में स्थिरता आयी.
इस कार्य के लिए भारती देवी के परिवारके लोगो ने क्लब के प्रति अपना आभार जताया.
इस मौके पर इस अवसर पर सचिव कबीर, उपाध्यक्ष मयंक जयसवाल, कोषाध्यक्ष विक्की गुप्ता, सतीश पांडेय, राज कुमार ब्याहुत, वरुण सिन्हा, लियो अमर, अली, विशाल सोनी आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.