Breaking News

जीविका कर्मी संघ का प्रखंड कमिटी का हुआ गठन |


मोतिहारी से तैयब हसन ताज की रिपोर्ट

मोतिहारी/कल्याणपुर:- कल्याणपुर प्रखंड के जीविका मित्रों ( सीएम दीदीयों ) ने शीतलपुर पंचायत के स्टेट बैंक के समीप एक बैठक कर आजकल जीविका के पदाधिकारियों द्वारा जीविका कर्मीयों पर हो रहे दोहन-शोषण, वेतन के घपलेबाजी, जीविका के दीदीयों पर मिल रहे धमकी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सर्वसम्मति से जीविका कर्मी संघ के जिला संयोजिका रजिया खातून के मार्गदर्शन मे प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।

जिसमें प्रखंड कमेटी मे विनू कुमारी को अध्यक्ष, सुमन देवी सचिव, श्वेता कुमारी कोषाध्यक्ष, महाकाली देवी उपाध्यक्ष, निभा देवी प्रवक्ता,गीता देवी मीडिया प्रभारी, शोभा देवी को संयोजक चुनी गई,

इस प्रखंड कमिटी का चुनाव जीविका कर्मी संघ द्वारा किया गया,

मौके पर जिला संयोजक रजिया खातून, पिपराकोठी प्रखंड से बूककिपर पंकज कुमार सिंह, बिन्दु देवी, सबिता देवी, वेवी देवी  इत्यादि सैकड़ों जीविका कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.