जीविका के बीपीएम व एसी ने किया महिलाओं के साथ किया दुर्व्यवहार, निकासी फर्म एवं प्रस्ताव रजिस्टर फाड़ा
पिपराकोठी/मोतिहारी से तैयब हसन ताज की रिपोर्ट
पिपराकोठी:-स्थानीय ग्रामीण बैक में पैसा निकालने गयी जीवीका समूह के महीलाओं के साथ समूह के बीपीएम एवं एसी द्वारा दुर्व्यवहार करने तथा पैसा निकासी फर्म एवं प्रस्ताव रजिस्टर फाड़ने का मामला प्रकाशन में आया हैं।
इस संबंध में आंचल जिविका ग्राम संगठन समूह बलथरवा के सीएम रिजवाना बेगम ने बताया की दुर्गा जीविका स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष मीरा देवी सचिव उर्मिला देवी कोषाध्यक्ष इंदु देवी व बेली जीविका स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष साजदा खातून सचिव शामसा खातून कोषाध्यक्ष अमीना खातून गुरुवार को सुबह 11:00 बजे जीविका कार्यालय में अपने समूह के पैसा निकासी के लिए आए। लेकिन बीपीएम व एसी द्वारा मीटिंग होने का बात कह कर उनको पैसा निकसी से रोकने का प्रयास किया गया। तब इन्होंने बैंक में जाकर अपने कागजात के साथ निकासी फॉर्म को जमा किया। बैंक में पूरी करवाई के बाद जब पैसा निकासी का बारी आई तभी बीपीएम विकाश कुमार व एसी आदित्य शुक्ला पहुंच कर पैसा निकासी फर्म एवं प्रस्ताव रजिस्टर फाड़ दिया। तथा पैसा निकालने से मना कर दिया। साथ ही सीएम रिजवाना बेगम द्वारा बीपीएम पर छुआछूत करने तथा एसी द्वारा दुर्व्यवहार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया।
“मैने किसी के साथ कोई दूर्व्यवाहार नही किया, बल्की प्रस्ताव में तीस हजार रुपयें लिखा था तथा निकासी फर्म पचास हजार रुपयें भरा हुआ था। जहां बीस हजार रुपयें का गबन हो रहा था। इसीलिए मैंने प्रस्ताव रजिस्टर एवं निकासी फार्म को फाड़ दिया”
विकास कुमार,जीविका बीपीएम, पीपराकोठी
“महिलाओं के साथ जो हुआ वह अच्छा नहीं हुआ। यह सब कमीशनखोरी के लिए इन्हें बैंक से जीविका कार्यालय एवं जीविका कार्यालय से बैंक दोड़ाया जाता है।”
ऋषिकेश कुमार पंचायत समिति सदस्य पिपराकोठी

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.