Breaking News

जीरादेई में जदयू के राष्ट्रिय महासचिव का किया गया भब्य स्वागत


जीरादेई/सिवान से आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट

जीरादेई:- प्रखण्ड के जीरादेई  मोर पर शुक्रवार को जदयू के अतिपिछड़ा सम्मेलन सह रोड सो में आये राष्ट्रिय महासचिव सह राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह  का जदयू के स्थानीय बिधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा कलमजीवि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पिन्टू व जदयू के वरीय नेता मोहन राज भर के नेतृत्व में प्रखण्ड अध्यक्ष मुरली पटेल के साथ हजारो कार्यकर्ताओ ने ढोल बाजे फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया  । सैकड़ो वाहनों के काफिला के साथ हजारो कार्यकर्ता रोड शो में सामिल हुए नितीश कुमार जिन्दा बाद आरसीपी सिंह जिन्दा बाद जदयू जिन्दा बाद के नारे लगते रहे । वही रोड शो में शामिल नेताओ व कार्यकर्ताओ को जल पान कराया गया । वही जदयू के राष्ट्रिय महासचिव स्थानीय नेताओ से कुछ देर गुप्तगु कर काफिला के साथ   मैरवा के रास्ते दरौली प्रस्थान कर गए ।
मौक पर जदयू कलमजीवि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पिन्टू प्रखण्ड अध्यक्ष मुरली पटेल जीरादेई बिधायक रमेश  सिंह कुशवाहा जदयू जिला महासचिव पप्पू जी  जदयू के वरीय नेता मोहन राजभर,चंद्रमा सिंह आदि हजारो जदयू कार्यकर्ता सामिल थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.