Breaking News

घोड़ासहन में किसान को मारी गोली, नाजुक स्थिति में मोतिहारी रेफर

राहुल कुमार, घोड़ासहन।
रविवार की शाम लगभग चार बजे घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कदमवा निवासी शंभू यादव को उनके घर पर ही अज्ञात अपराधियो ने गोली मार दी। बताया जाता है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे। ईधर गोली लगने के बाद घायल अवस्था में शंभू यादव को परिजनों ने स्थानीय पीएचसी में लाया जहां कोई व्यवस्था न होने के कारण मोतिहारी रेफर कर दिया गया , घायल का गंभीर अवस्था देख ईलाज के लिए रहमनिया में भर्ती कराया गया है। 

बताते चले की घायल किसान के भाई की भी  हत्या-विगत वर्ष गोली मारकर कर दी गई थी। मामले में पीड़ित की तरफ से अभी आवेदन नहीं दिया गया है।  मामले में सिकरहना डीएसपी आलोक कुमार सिंह स्वयं थाना पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.