Breaking News

रक्सौल: भाजपा नेत्री नीलू सिंह नहीं रही

हृदयाघात से सोमवार की देर संध्या 7:30 बजे उनके निवास स्थान बहुअरी में हुई मौत 

डी.एन.कुशवाहा,रामगढ़वा।

रक्सौल भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलू सिंह की फाइल फोटो
रक्सौल जिला भाजपा  की उपाध्यक्ष एवं सकरार पंचायत की पूर्व मुखिया प्रत्याशी नीलू सिंह की हृदयाघात से सोमवार की देर संध्या  करीब 7:30 बजे मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार  वे  रामगढ़वा बाजार से जैसे घर पहुँची वैसे ही उनका हार्ट अटैक कर गया । उनकी मौत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन भारतीय,छोटू तिवारी, अश्विनी झा, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, धीरज गुप्ता, अरविंद पांडे,राजा सहनी, प्रयाग महतो, छोटन पांडे, राम बहादुर पांडे तथा राजकिशोर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति एवं  उनके परिवार में  अचानक आई विपति से उबारने के लिए  ईश्वर से प्रार्थना की है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.