Breaking News

शपथ ग्रहण नहीं होने पर धरने पर बैठीं गयी जिला परिषद 47 घोड़ासहन की नवनिर्वाचित सदस्य सीमा जायसवाल

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
रविवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 47 घोड़ासहन की नवनिर्वाचित सदस्य सीमा जायसवाल पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालय में ही धरना पर बैठ गईं। उनके समर्थन में अरेराज की जिप सदस्य ममता राय भी आ गईं है। दरअसल, हाल ही में हुए उपचुनाव में नव निर्वाचित जिप सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए पंचायती राज विभाग ने 10 जुलाई से 15 जुलाई तक तिथि निर्धारित किया था। लिहाजा, आनन-फानन में फोन करके जिला प्रशासन ने सीमा जायसवाल को अंतिम दिन बुलाया गया। लेकिन जब सीमा जायसवाल अपने सपरिवार साथ  समाहरणालय पहुंची तो वहां सभी कार्यालयों में ताला लगा हुआ था। उसके बाद जब उन्होंने डीएम से लेकर डीडीसी और पंचायती राज पदाधिकारी को फोन लगाया लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी। जिस कारण वो नाराज हो गईं। 
इसके बाद नाराज सीमा जायसवाल अपने सदस्यों के साथ पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गईं। सीमा जायसवाल के समर्थन में अरेराज की जिप सदस्य ममता राय और अन्य लोग भी धरने पर बैठ गए।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.