Breaking News

मैट्रिक की परीक्षा रामगढवा -रक्सौल का दबदबा

डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा)
रामगढ़वा-बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में रामगढ़वा तथा रक्सौल अनुमंडल का वर्चस्व स्थापित हुआ है। पांच जिला टॉपरों में चार रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के छात्र शामिल हैं। उनमें भी तीन रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के। और उनमें जिला की टॉपर छात्रा नागमणि कुमारी तथा सेकंड टॉपर प्रिया कुमारी -दोनों छात्राएं रामगढ़वा रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल प्लस टू की नियमित छात्रा रही हैं। प्रखंड क्षेत्र के तीसरा उत्तीर्ण छात्र ,जो जिले में चौथे स्थान पर रहा है, आशीष कुमार ,मुरला उत्क्रमित मध्य विद्यालय का नियमित छात्र है। जिले में तीसरे स्थान पर रहे गौहर आलम ,हजारी मल हाई स्कूल रक्सौल का नियमित छात्र रहा है।
       
अर्जुन भारतीय सदस्य हिन्दी सलाहकार समिति कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार
पूर्वी चंपारण जिले के पांच टॉपरों में सर्वोच्च स्थान पर रहे चार टॉपर परीक्षार्थी के रामगढ़वा- रक्सौल क्षेत्र से होने के कारण  पूरे रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में खुशी की लहर नजर आ रही है। विशेष रुप से रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में, जहां जिले के पांच टॉपरों में 3 रामगढ़वा क्षेत्र के हैं। वह भी दोनों जिला टॉपर छात्रा - नागमणि कुमारी, जिसने 500 में 444  अंक लाकर जिला टॉपर तथा प्रिया कुमारी 436 अंक लाकर सेकंड जिला टॉपर बनी हैं, दोनों रामगढ़वा रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल प्लस टू की नियमित छात्रा रही हैं। इस वजह से रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही खुशी है। इस खुशी में प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावक ,जिनकी बच्चियां रामगढ़वा रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या आई स्कूल प्लस टू, में अध्ययन करती हैं,  वे ,और प्रबुद्ध वर्ग तथा तमाम शिक्षा प्रेमी इस कन्या विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था की तारीफ करने में लगे हैं। विशेष रुप से इस उच्च विद्यालय को संवारने तथा वहां शैक्षिक माहौल स्थापित करने में  विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम चंद्र सिंह की अहम भूमिका है। उक्त जानकारी अर्जुन भारतीय सदस्य हिन्दी सलाहकार समिति कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.