सिवान: ईद के दिन घर में छाया मातम, 3 की मौत, 7 की हालत गम्भीर
पन्नालाल कुमार, छपरा (सरण)।
ईद के दिन मिस्करही मुहल्ले के वार्ड नंबर सात में रोजेदार पति-पत्नी व नाती की मौत हो गयी. वहीं परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से बीमार हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों की मानें तो पानी पीने के बाद वे बीमार पड़े है. वहीं, चिकित्सक मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग मान रहे हैं. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया है. मृतकों में इस्राफिल मियां, उनकी पत्नी अकबरी खातून व वाराणसी आदमपुर निवासी कलाम अहमद का पुत्र अब्बूतल्हा शामिल हैं. वहीं परिवार के अन्य सात लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. इसमें मृतक की विवाहिता बेटी बरपलिया निवासी मैन्नूद्दीन अंसारी की पत्नी नइमा खातून, उसका पुत्र समीर व पुत्री शब्बू, वाराणसी के आदमपुर निवासी कलाम अहमद की पत्नी रोबीना खातून, लालगंज के सैयद इमाम की पत्नी बेबी इमाम व उसका पुत्र शाहिल इमाम, इस्राफिल का पुत्र अहमद उर्फ अरमान अली की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जाता है कि मिस्करही मुहल्ला निवासी इस्राफिल (65 वर्ष) के परिवार ने रमजान में रोजा रखा हुआ था. करीब पांच दिन पहले इस्राफिल की तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों ने सोचा कि रोजा रखने से उनकी तबीयत बिगड़ी है. इसी बीच उनकी पत्नी अकबरी खातून भी बीमार पड़ गयी. दोनों पति-पत्नी का इलाज हो ही रहा था कि घर में मौजूद विवाहित बेटियां व परिवार के करीब सात अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गये. एक के बाद एक परिवार के दस लोगों की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने आरओ प्लांट से आने वाले पानी पर शक किया लेकिन वही पानी कई घरों में आने से उनका शक दूसरी ओर चला गया. मुहल्लावासियों व चिकित्सकों की मानें तो सेहरी या इफ्तार के दौरान कोई सामान खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी है.
परिवार के सभी सदस्यों का इलाज रेफरल अस्पताल में हो रहा था. इसी बीच इस्राफिल की हालत खराब होता देख दो दिन पहले चिकित्सकों ने उन्हें सीवान रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात इस्राफिल की मौत हो गयी. इस्राफिल की मौत के बाद चिकित्सकों ने अकबरी व नइमा को गोरखपुर भेज दिया. वहीं, अन्य सात पीड़ितों में से छह को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. गोरखपुर में इलाज के दौरान अकबरी खातून और सदर अस्पताल में नाती अब्बूतल्हा की भी मौत हो गयी. इस मामले में सीएस डॉ शिवचंद्र झा ने चिकित्सा प्रभारी डॉ आरएन ओझा के नेतृत्व टीम गठित कर जांच के लिए भेजा है. सीएस ने बताया कि मौत का ठोस कारण अभी समझ में नहीं आ रहा है. परिजन पानी पीने से तबीयत खराब होने की बात कह रहे है लेकिन पानी में खराबी होती तो आसपास के कई लोग बीमार हुए होते. स्वास्थ्य विभाग इसे फूड प्वाइजनिंग मानकर चला जा रहा है. घर से नमूना लिया गया है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर पति-पत्नी की मौत व सदर अस्पताल में भर्ती अन्य परिजनों को देखने के लिए एसडीओ अमन समीर सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद सीएस संग जांच के लिए मैरवा रवाना हो गये.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.