Breaking News

घोड़ासहन के सीएसपी संचालक हत्या व लूट मामले में शामिल बदमाशों समेत अंतरजिला लुटेरा गिरोह के नौ बदमाश गिरफ्तार

घोड़ासहन के सीएसपी संचालक हत्या व लूट में शामिल बदमाशों समेत अंतरजिला लुटेरा गिरोह के नौ गिरफ्तार
गिरफ्तार बदमाशों के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा, एएसपी अभियान हिमांशु गौरव व अन्य
रवि गुप्ता, मोतिहारी
पूर्वी चंपारण :- मोतिहारी जिले की पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर घोड़ासहन के सीएसपी संचालक नेमिलाल लाल की हत्या व लूट मामले में शामिल बदमाशों समेत अंतरजिला लुटेरा गिरोह के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह सफलता शुक्रवार से जारी छापेमारी अभियान में मिली.गिरफ्तार बदमाशों के पास से सात पिस्तौल,एक रायफल, 24 जिंदा कारतूस,दो किलो चरस व तीन बाइक जब्त किया गया है.
जिला पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की गिरफ्तार बदमाशों ने बीते 9 मार्च को घोड़ासहन के सीएसपी संचालक नेमिलाल प्रसाद की हत्याकर रुपये लूटने की घटना का खुलासा किया है.इसके अलावे गिरोह ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी,वैशाली,नवादा,बेतिया व बगहा जिले में वाहन चोरी व अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है.गिरफ्तार बदमाशों में झरोखर थाना क्षेत्र के श्रीपुर कवइया निवासी सोहन कुमार,शहर के अगरवा निवासी अली जहां,राजा बाजार निवासी गोलू कुमार, तुरकौलिया जयसिंहपुर निवासी हिमांशु कुमार,पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना के बखरिया निवासी आयान खान,गोविंदगंज खजुरिया निवासी अजय राज, छतौनी के मठिया जिरात निवासी सोनू खान,रामगढवा थाना के मुर्गिया टोला निवासी वाजूल हक व रेयाजुल हक शामिल है.
पकड़े गए बदमाशों में से छह शातिर पूर्व में भी जेल जा चुके हैं. मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद दरभंगा निवासी सदाम गिरोह का सरगना है.वह वाहन लूट के दर्जनों मामले में मोतिहारी जेल में बंद है.सदाम के कहने पर अली ने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सीएसपी संचालक को गोली मारी थी व 2 लाख 85 हजार रुपये व बाइक लूटकर भाग निकला था.
वहीं रामगढवा थाना के मुर्गिया टोला गांव में दो बार हुई गोलीबारी में वाजूल हक और रेयाजुल शामिल थे.सभी को पूछताछ व आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है.छापेमारी टीम में एएसपी अभियान एचएस गौरव,सिकरहना एएसपी बमबम चौधरी,सदर डीएसपी पंकज रावत,रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार,नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार, छतौनी थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव,चकिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, केसरिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,घोड़ासहन थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी,झरोखर थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह व नाका चार प्रभारी नागेन्द्र सहनी शामिल थे.
एसपी ने बताया
एसपी श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.पुलिस की टीम को छापेमारी में लगाया गया है. अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है.जल्द ही गिरोह को संरक्षण देनेवाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
सदाम के इशारे पर दिया गया हत्या व लूट का अंजाम
केन्द्रीय कारा में बंद दरभंगा के सद्दाम के इशारे पर ही घोड़ासहन के सीएसपी संचालक नोनीमल प्रसाद को गोली मार लूट की गयी थी.बलुआ टाल से गिरफ्तार झरोखर के सोहन कुमार ने इसका खुलासा किया है.
सद्दाम के इशारे पर एक गैंग बनाया था
गिरफ्तार बदमाश ने सद्दाम के इशारे पर एक गैंग बनाया था. जो वाहन चोरी, मादक पदार्थ की तस्करी व लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। दो दर्जन से अधिक चार पहिये वाहन की चोरी मामले में संलिप्तता स्वीकार की है.मुजफ्फरपुर, बेतिया, सीतामढ़ी व जिले के विभिन्न क्षेत्रों को बदमाशों ने अपना आपराधिक एरिया बनाया था. सभी बदमाश चकिया के मधुबन रोड में एक कमरे में एकत्र होकर किसी भी घटना को अंजाम देने के पहले प्लानिंग करते थे.एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा का कहना है कि बदमाशों के एक बड़े गिरोह को दबोचा गया है. इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों को नगद व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.शहर व जिले में वाहन चोरी व झपटमारी की लगातार घटनाएं हो रही थी. सभी घटनाओं में पकड़े गये बदमाश शामिल हैं.
मुजफ्फरपुर में किराये के मकान में रहता था सोहन
झरोखर थाना क्षेत्र के कवैया निवासी सोहन कुमार मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा पुरानी गुदरी बाजार में पत्नी के साथ किराये पर रहता था.बचपन से ही उसे चोरी की आदत थी.डेढ़ वर्ष पहले मनियारी पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में उसे जेल भेजा था.जेल में ही उसका परिचय दरभंगा के सद्दाम से हुआ.जेल से बाहर निकलने पर सद्दाम के इशारे पर उसने नौ युवकों का एक गैंग बनाया.जिसमें मो. अली जहान, गोलू कुमार, हिमांशु कुमार, अयान खां, अजय राज, सोनू खां,उमंग पाण्डेय, शम्स खां, राजा,रिंकू गुप्ता व गौतम कुमार को शामिल किया.गैंग का लीडर अली जहां बना.पूछताछ में सोहन ने खुलासा किया है कि नगर थाने के पास गैंग के सदस्यों के साथ टाटा सूमो चोरी की.तेल खत्म होने पर उसे छतौनी में छोड़ दिया. बरियारपुर से बोलेरो व पिकअप वैन की चोरी की.चकिया से 28 फरवरी को चार वाहनों की चोरी की.सोहन, अली, अयान, सोनू व गोलू पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.

इंस्पेक्टर ने दर्ज करायी एफआईआर
बलुआ टाल से सोहन कुमार की गिरफ्तारी के बाद नगर इंस्पेक्टर ने स्वयं के बयान पर एफआईआर दर्ज की है.जिसमें उसने कहा है कि चांदमारी चौक पर बदमाशों के जमावड़े की सूचना पर पहुंचे तो बुलेट पर सवार एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.