Breaking News

हरिद्वार से चोरी किये गए 27 लाख के मोबाइल के साथ घोड़ासहन के शटर तोड़ गिरोह के दो सदस्य रक्सौल में धराया

हरिद्वार से चोरी किये गए 27 लाख के मोबाइल के साथ घोड़ासहन के शटर तोड़ गिरोह के दो सदस्य रक्सौल में धराया
गिरफ्तार शटरकटवा व बरामद मोबाइल के साथ प्रेसवार्ता करते डीएसपी राकेश कुमार व अन्य 
डी एन कुशवाहा की रिपोर्ट
रक्सौल:उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार से पिछले 28 जनवरी को चोरी गई मोबाइल के साथ दो शातिर शटरतोड़ चोर को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया है.इंडो नेपाल बाॅर्डर से रक्सौल व हरिद्वार पुलिस के सहयोग से थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा के नेतृत्व में हरैया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने गिफ्तार किया.इसकी पुष्टि करते डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि 28 जनवरी को घोड़ासहन शटरतोड़वा गिरोह के सदस्यों ने सुबह पांच बजे कोतवाली ज्वालापुर रानी मोड़ स्थित रवि खंडेलवाल के मोबाइल शो रूम का शटर तोड़ कर नकदी करीब 3 लाख रुपये व 3 एप्पल के लैपटॉप,टैबलेट समेत लगभग 27 लाख की एप्पल की कीमती मोबाइल चुरा ली थी.चोरी में शामिल घोड़ासहन शटरतोड़वा चोर गिरोह के हाथ होने का संकेत मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने रक्सौल पुलिस से सम्पर्क कर पिछले सप्ताह सहबाज आलम नामक एक युवक को कब्जे में लिया.उसके बयान व जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गिरोह का सरगना ललन सहित चोरी कांड में करीब एक दर्जन लोगों की संलिप्तता उजागर हुयी.गुप्त सूचना मिलने पर आज सीमा पर रक्सौल पुलिस व हरिद्वार पुलिस की टीम ने जाल बिछाया व दो शातिर को धर दबोचा.गिरफ्तार शातिर बिपत दास व प्रभुनाथ पाण्डेय घोड़ासहन निवासी शामिल हैं. हरिद्वार पुलिस इंस्पेक्टर अमरजित सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोर को रिमांड पर लेकर हरिद्वार ले जाया जा रहा है.छापेमारी में हरिद्वार के सब इंस्पेक्टर कैलाश विष्ट,काॅन्स्टेबल चंन्द्रभान,सतेन्द्र यादव व शशिकांत शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.