Breaking News

*तेजस्वी यादव के अजब-गजब का सवाल ? सुरक्षा व्यवस्था नीतीश कुमार को नहीं मुख्यमंत्री को मिली है:- अर्जुन भारतीय

*तेजस्वी यादव के अजब-गजब का सवाल ?

*सुरक्षा व्यवस्था नीतीश कुमार को नहीं मुख्यमंत्री को मिली है:- अर्जुन भारतीय
अर्जुन सिंह भारतीय ,सदस्य, हिंदी सलाहकार समिति एवं कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के बंधु बरवा गाँव निवासी सह सदस्य, हिंदी सलाहकार समिति कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के सुरक्षा  व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा किए गए बेतुके सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आज तेजस्वी यादव ने ट्वीट के द्वारा दो सवाल खड़े किए ? जिसमें पहला सवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिले जेड श्रेणी की सुरक्षा- व्यवस्था पर उठाया । इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री भारतीय ने कहा कि तेजस्वी यादव यह भूल गए हैं कि नीतीश कुमार वर्तमान मुख्यमंत्री हैं । उन्होंने कहा कि तेजस्वी के सवाल में यह भी भूल हुई कि उन्होंने नीतीश कुमार पर तो सवाल खड़ा किया ,लेकिन यह नहीं समझा कि सुरक्षा -व्यवस्था नीतीश कुमार को नहीं ,मुख्यमंत्री को मिली हुई है । यहां खुद तेजस्वी के सामने सवाल खड़ा होता है कि उनके पिताश्री चारा घोटाला के मुजरिम हैं और सजाईता हैं । उनकी विशेष सुरक्षा- व्यवस्था प्राकृतिक रूप से सवालों के घेरे में है ? समझे तेजस्वी जी । इतना ही नहीं उनकी माता तथा उन सभी को विशेष सुरक्षा पहले से ही मिली हुई है ? सवाल तो इस पर उठना चाहिए । उनका दूसरा सवाल, बिहार में कथित तौर पर बिगड़ी कानून -व्यवस्था एवं ध्वस्त -शासन- तंत्र पर है। यहाँ भी सवाल खड़ा होता है कि क्या तेजस्वी को लालू- राबड़ी -राज के डरावने 15 वर्षों की कालावधी के इतिहास- भूगोल की कोई जानकारी है अथवा नहीं ? उसी कालावधी में हत्या, बलात्कार ,अपहरण , फिरौती जैसे संगीन अपराधों का जंगलराज कायम हुआ था । अपराध की जड़े जमीन में समाई थी । लोगों का ,खासकर लड़कियों- महिलाओं को सड़क पर निकलना दहशत भरा था । लोगों को  रात में कौन कहे ,दिन में ही रात से ज्यादा भयावह भय सताता था। उसका थोड़ा -बहुत असर तो रहेगा ही । आईने का दोष नहीं है ।आंखें दोषपूर्ण हैं ?समझे तेजस्वी जी!!

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.