Breaking News

मोतिहारी:पत्रकार अधिवेशन की तैयारी को ले हुयी समीक्षा बैठक,जुटेंगे देश के दिग्गज पत्रकार, पढ़ाएंगे पत्रकारिता का पाठ

*पत्रकार अधिवेशन की तैयारी को ले हुयी समीक्षा बैठक*

*जुटेंगे देश के दिग्गज पत्रकार, पढ़ाएंगे पत्रकारिता का पाठ*

*पत्रकारिता- कल, आज और कल विषयक संगोष्ठी होगी आयोजित*

*स्मारिका विमोचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन*
समीक्षा बैठक में संबोधित करते वरिष्ठ पत्रकार
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
मोतिहारी-  रविवार को जॉर्नलिस्ट्स वेलफेयर सोसाइटी की केंद्रीय कोर कमिटी की बैठक स्थानीय पत्रकार भवन में हुई, जिसमे आगामी 6 फरवरी को स्था पना दिवस पर होनेवाले प्रांतीय अधिवेशन, "पत्रकारिता- कल, आज और कल" विषयक संगोष्ठी , स्मारिका का प्रकाशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आदि विषयों पर गहन समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपरोक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दुहराया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि कार्यक्रम के लिए कोई भी पत्रकार चन्दा उगाही नही करेंगे। नागरिकों से भी चन्दा के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले से सावधान रहने की अपील की गई। बैठक में सर्वसम्मति से स्मारिका प्रकाशन के लिए हिंदुस्तान हिंदी दैनिक के प्रमुख सतीश कुमार मिश्रा को सम्पादक का भार सौंपा गया। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए पी टी आई के जिला प्रभारी संजय पांडेय को संयोजक एवं
 समीक्षा बैठक में मौजूद पत्रकारगण
पत्रकार अंजनी अशेष और आजतक टी वी चैनल के जिला प्रभारी सचिन पांडेय को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं हिंदुस्तान के प्रबंधक सुजीत सिंह को जिला संयोजक तथा पत्रकार संजय शर्मा को चकिया अनुमंडल का संयोजक एवम पत्रकार संजय सिंह को कार्यकारी संयोजक  बनाया गया है।  स्मारिका सम्पादक मण्डल में दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख संजय उपाध्याय, प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख  सच्चिदानन्द सत्यार्थी, दैनिक भाष्कर के ब्यूरो प्रमुख अजीत कुमार सिंह एवं आज के ब्यूरो प्रमुख सुधांशु पांडेय को   शामिल किया गया है। उक्त जानकारी  सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर एवम महासचिव अरुण कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के हित के लिए यह संगठन दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के समक्ष कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो गयी है इससे निपटने के लिए व्यवहारिकता ,विवेक एवम ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा कि उस दिन देश के उच्च कोटि के कई पत्रकार शिरकत करेंगे और पत्रकारों को पत्रकारिता का पाठ पढ़ाएंगे। वही मौके पर उपस्थित हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रमुख सतीश कुमार  मिश्रा ने कहा कि आज की पत्रकारिता में स्वाभिमान में आमजन के बीच अहंकार न करे युवा पीढ़ी के पत्रकार । वे स्वाभिमान के साथ लोगों का सम्मान दे ताकि उन्हें भी सम्मान मिल सके। उन्होंने कहा कि अखबार एक मेंटलिटी क्रियेटर है इसमें अनुशासित रूप से कार्य करना लोकहित के लिए फायदेमंद होगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन महासचिव अरुण कुमार तिवारी ने किया। मौके पर हिंदुस्तान टाइम्स के जिला प्रभारी सागर सूरज, उपाध्यक्ष ओजैर अंजुम, राष्ट्रीय सहारा के सत्यनारायण प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार  चौबे, नवेन्दु सिंह, चंदन जायसवाल,डॉ एन एन तिवारी, पवन उपाध्याय, छायाकार सुजीत पाठक, राकेश कुमार, राकेश रंजन, महेश्वर झा, मनोज कुमार सहित अनेक पत्रकार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.