Breaking News

घोड़ासहन:अपनी मांगों को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद ने कॉलेज में दिया ज्ञापन

*अपनी मांगों को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद ने कॉलेज में दिया ज्ञापन..*
ज्ञापन देते जन अधिकार छात्र परिषद के अध्यक्ष आकाश सिंह राठौर व अन्य
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज में जन अधिकार छात्र परिषद की एक शिष्टमंडल ने कॉलेज के अध्यक्ष सह जिला मिडिया प्रभारी आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपनी सात सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानचार्य को सौंपा, मांगो में कॉलेज में प्रफेसरों की नियुक्ति करने,कॉलेज में नियमित कक्षा का संचालन करने,कॉलेज में परीक्षा, नामांकन तथा प्रयोगिक परीक्षा में पैसे की अवैध वसूली बन्द करने,कॉलेज में अब तक के हुए फर्जीवाड़े का जाँच  तथा दोषियों पर करवाई करने,लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने,कॉलेज में छात्रों को एनसीसी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो तथा कॉलेज में रासायनिक प्रयोगशाला तथा कम्प्यूटर लैब का नियमित संचालन करना आदि प्रमुख मांगे सामिल हैं. कॉलेज के अध्यक्ष सह जिला मिडिया प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रसाशन हमलोगों की मांगो को अविलंब माने नही तो जन अधिकार पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी. शिष्ट मंडल टीम में प्रदेश सचिव मनीष राज सिन्हा, कॉलेज उपाध्यक्ष शादिक अनवर, कॉलेज प्रधानमहासचिव इरसाद एहसान , विशाल कुमार, वीरेन कुमार, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, टुनटुन सिंह आदि सामिल थे .

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.