स्वर्गीय ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बेतिया ने जमशेदपुर को 6 विकेट से हराया

चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
ढाका (सिकरहना): स्थानीय ढाका हाईस्कूल के खेल मैदान में विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका द्वारा आयोजित स्वर्गीय ब्रज बिहारी प्रसाद स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच आज सोमवार को जमशेदपुर और बेतिया के बीच खेला गया.
जमशेदपुर (झारखंड) की टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुये सुमन के 42 रन की मदद से 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाया गया.गेंदबाजी में बेतिया टीम के ओर से जितेंद्र और रवि ने 2 2 विकेट लिये.जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेतिया की टीम ने अपने कप्तान सौरव श्रीवास्तव 39 रन और श्रीकांत 53 रन की सलामी जोड़ी की आतिशी पारी की बदौलत पहले विकेट के लिये 106 रन की साझेदारी की.जिसके कारण बेतिया की टीम ने आसानी से 15.1 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच को 6 विकेट से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.जमशेदपुर टीम के तरफ से कप्तान अजित और मनीष ने 2 2 विकेट लिये.मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेतिया टीम के श्रीकांत को उनके शानदार 53 रन की आतिशी पारी के लिए दिया गया.
आज के मैच में अम्पायर - अशरफ खान तथा बदिउज्जमा
स्कोरर-सेराज अनवर तथा अहद खान
कॉमेंटेटर-अब्दुल रहमान तथा असलम
मौके पर मैच को सफल बनाने में पप्पू चौधरी,प्रदीप कुमार,इमतेयाज़ुल हक,जारुन खान,एज़ाज़ आलम,रिज़वान अहमद,आले खान,शाहिद खान,नासिर बबलू,आज़म खान,इमरोज़ खान,जावेद खान,शाहिद आलम व अन्य की उपस्थिति थी.
कल मंगलवार को ढाका और नालंदा के बीच तीसरा मैच खेला जायेगा
![]() |
| मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते पप्पू चौधरी, दिलीप शराफ व अन्य |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.