Breaking News

पूर्व विधायक राजनंदन राय की मनाई गई सातवीं पुंयतिथि

पूर्व विधायक राजनंदन राय की मनाई गई सातवीं पुंयतिथि
तैल्य चित्र पर फूल की माला पहनाकर उन्हें नमन करते कार्यकर्ता
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
रामगढ़वा:रक्सौल के पूर्व विधायक स्व.राजनन्दन राय की सातवीं पुण्यतिथि पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश यादव के नेतृत्व में कॉलेज रोड अवस्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय परिसर में बुधवार को सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाई गई।सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. राय के तैल्य चित्र पर फूल की माला पहनाकर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर स्वर्गीय राय के जीवन शैली से संबंधित व उनके कार्यों की बखान कई वक्ताओं ने की। जिसमें पूर्व प्रमुख मोहम्मद असलम, ध्रुव नारायण प्रसाद श्रीवास्तव, नागेंद्र लाल तिवारी, त्रिलोकी प्रसाद यादव तथा सुरेश प्रसाद यादव आदि लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राय गरीबों के मसीहा थे,वे उनके हक हकूक की लड़ाई लड़ने में अपने आपको हमेशा न्योछावर करने के लिए तैयार रहते थे । उनलोगों ने स्व. राजनंदन राय  के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यकलापों पर विधिवत चर्चा करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया तथा जमीन से जुड़े हुए उनके व्यक्तित्व पर चलने के लिए आश्वस्त किया ।मौके पर भागीरथ भारती, बृज किशोर प्रसाद ,मुकुल दास, अखिलेश दयाल कांग्रेस विधानसभा प्रभारी, युवा राजद अध्यक्ष सैफुल आजम, नाजिर मियाँ, सुबोध सिंह अनिल सिंह, घनश्याम गुप्ता ,नगर अध्यक्ष संजय जयसवाल, शेषनाथ साह, रवि मस्करा ,विजय सिंह ,मनोरंजन तिवारी तथा फारुख अहमद सहित अन्य  राजद कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.