Breaking News

मोतिहारी:प्रसिद्ध व्यवसायी अमरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस ने पकड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

प्रसिद्ध व्यवसायी अमरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस ने पकड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
सड़क जाम करते आक्रोशित लोगों की भीड़
रवि गुप्ता,मोतिहारी
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं डुमरियाघाट के पेट्रोल पंप व ईंट भट्ठा संचालक अमरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त व्यवसायी को गुरुवार की देर रात रामपुर-खजुरिया स्थित उनके पैतृक आवास से अचानक हिरासत में ले लिया. ग्रामीणों के अनुसार व्यवसायी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गयी.
शुक्रवार सुबह यह खबर जंगल की आग के तरह इलाके में फैल गयी. कुछ अता-पता नहीं चलने के कारण व्यवसायी के परिजन भी बेचैन हो गए. व्यवसायी को हिरासत मे लिए जाने से आक्रोशित लोगों ने आज रामपुर-खजुरिया चौक के समीप नई दिल्ली-काठमांडू राष्ट्रीय राजमार्ग एवं वैशाली-अरेराज स्टेट हाइवे को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग व्यवसायी अमरेंद्र कुमार सिंह को सकुशल रिहा करने की मांग कर रहे थे.
सड़क जाम होने से दोनों मार्गो पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क जाम की सूचना पाकर डुमरियाघाट के थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बूझा कर सड़क जाम समाप्त करवाया. हालाकि व्यवसायी अमरेंद्र कुमार सिंह को हिरासत में लिए जाने के कारणों के बारे में डुमरियाघाट पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.