कोटवा:-राशनकार्ड से वंचित लोगो को मिलेगा राशनकार्ड

कोटवा से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट:-
कोटवा :- प्रखंड के लोगों को राशनकार्ड के लिए भटकना नही पड़ेगा । सरकार द्वारा राशनकार्ड में नाम सुधार , नाम जोड़वाने तथा नया राशनकार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है ।प्रखंड विकास पदाधिकारी मो सज्जाद ने पत्र जारी कर कहा कि राशनकार्ड से वंचित लोगो को अंचल कार्यालय के आर टी पी एस काउंटर पर पंचायतवार आवेदन जमा कराना पड़ेगा । आर टी पी एस काउंटर पर सोमवार को मच्छरगांवा एवं कररिया पंचायत , मंगलवार को बड़हरवा कला पूर्वी , पश्चिमी एवं कोटवा पंचायत , बुधवार को जसौली पट्टी , बथना एवं महरानी भोपत पंचायत , गुरुवार को डुमरा ,अहिरौलिया एवं पोखरा पंचायत , शुक्रवार को गोपी छपरा एवं जसौली पंचायत तथा शनिवार को जगिरहा , भोपतपुर उत्तरी एवम दक्षिणी पंचायत का आवेदन लिया जाएगा । आवेदन के साथ परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड की कापी , बैंक पासबुक ,आवासीय प्रमाणपत्र की कापी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी से बना शपथ पत्र का मूल कापी देना जरूरी हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.