घोड़ासहन में निःशुल्क चिक्तिक्सा शिविर का हुआ आयोजन
 |
| दांत रोग से ग्रसित मरीज का इलाज करती शिवहर जिला से आई दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. नूतन सिंह |
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:शहर के स्थानीय गुरुगोविन्द सिंह चौक (मदरसा चौक) स्थित चंद्रभान सिंह के मकान में आज मंगलवार को शकुंतला विरेन्द्र सोशल वेलफेयर एन्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधन में निःशुल्क चिक्तिक्सा शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में मोतिहारी जिले व शिवहर जिले से आये ख्यातिप्राप्त डॉक्टरों द्वारा 2 सौ से ज्यादा मरीजों का निःशुल्क
 |
| मरीजो का इलाज करते डॉ आर के सिंह,डॉ एस प्रसाद व डॉ अरुण कुमार |
इलाज किया गया.शिविर में सेवा देने वाले डॉक्टरों में डॉ एस.प्रसाद,डॉ अरुण कुमार (मोतिहारी) एवं डॉ आर.के.सिंह व नूतन सिंह (शिवहर) डॉ अजय कुमार, डॉ आर.के.आनन्द व डॉ एम.के.निशांत शामिल थे.मौके पर चन्द्रभान सिंह,कवैया सरपंच रंजन कुमार सिंह व व्यवस्थापक के रूप में प्रवीण कुमार उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.