रामगढ़वा:दो अलग-अलग जगहों से दो शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
दो अलग-अलग जगहों से दो शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से दो शराबियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार शराबियों में में रघुनाथपुर गांव निवासी ज्वाला तिवारी को पुलिस ने नरीरगीर चौक से तथा बहुअरी गांव निवासी मंजय साह को रामगढ़वा बाजार चौक से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ज्वाला तिवारी शराब पीकर नरीरगीर चौक पर तथा मंजय साह रामगढ़वा बाजार चौक पर नौटंकी कर रहे थे । जिसे दिवा गस्ती टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । और दोनों शराबियों को मद्य निषेध कानून उल्लंघन के आरोप में कांड संख्या 222/017 के तहत रविवार को जेल भेज दिया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.