*घोड़ासहन छठ घाट पर भगवान भास्कर को छठ व्रतियों ने दिया आज पहला अर्ध्य*
*लोक आस्था का महापर्व में आज गूंज रहा है पारंपरिक लोकगीत,सज धज कर जगमग कर रहा घाट*
 |
| घोड़ासहन छठघाट पर बनाया गेट |
चम्पारण टुडे घोड़ासहन से राहुल कुमार की रिपोर्ट
घोड़ासहन : पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन में अरुणा नदी के तट पर लोक आस्था के महापर्व छठ का उल्लास आज गुरुवार को चरम पर है.शहर से लेकर घाट तक 'काचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए, दर्शन दीन्ही ना अपन ये छठी मइया' आदि छठ पर्व के पारंपरिक लोक गीतों से वातावरण गुंजायमान है. गुरुवार को चार दिवसीय सूर्यषष्ठी व्रत के तीसरे दिन आज छठ घाट पर छठ व्रतियों ने नदी के पानी मे भीग कर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया.कल बुधवार के दिन से ही छठ व्रतियों का उपवास शुरू हो गया था.खरना के दिन से ही छठ व्रति निराहार रहकर सायंकाल गोधूली वेला में नवनिर्मित मिट्टी के चुल्हों पर आम की लकड़ी से बनी रोटी के
 |
| घाट पर सूर्य को अर्ध्य देती महिलाएं |
अलावा साठी का चावल, गाय का दूध, गुड़ की खीर व केला, आदी, मूली सहित अन्य ऋतुफल से भगवान सूर्य को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण किया था . इसके बाद से ही व्रति लगातार 36 घंटा तक निर्जला उपवास के बाद कल शुक्रवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद जल व अन्न का ग्रहण करेगी.
पर्व की बिखरने लगी है छटा : घोड़ासहन में छठ घाट पर पर्व का छटा बिखर रहा है.अरुणा नदी के तट पर एक ओर पूरी घोड़ासहन बाजार का छठव्रती पर्व कर रहे वही दूसरी ओर तट पर बनकटवा प्रखंड के जगिरहा बिजबनी के छठव्रती
 |
| सुरक्षा व्यवस्था में लगे एसडीओ मनोज रजक (बीच) मे बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी, सीओ उदयशंकर मिश्रा, प्रखंड, प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव, थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी व समाजसेवी प्रभुनारायण प्रसाद |
अपना पर्व मना रहे है.दोनों घाटो पर उत्साह का माहौल है. महिलाएं लोक व पारंपरिक गीतों के बीच पूजा के हर कार्य को पूरा कर रही थी.शहर से लेकर घाट तक उत्सवी माहौल के बीच गुरुवार को महिलाएं,बच्चे, बुढ़े व जवान सभी महा पर्व पर छठ घाट पर नये वस्त्र पहनकर व सजधज कर मौजूद थे.भगवान भास्कर का तनमन से उपासना की.घोड़ासहन छठघाट की व्यवस्था नवयुवक छठघाट सेवा समिति के
 |
| व्यवस्था में लगे सीओ उदयशंकर मिश्रा के साथ मुखिया राजू जायसवाल, अध्यक्ष लालबाबू पासवान व सचिव राजेश कुशवाहा व अन्य |
अध्यक्ष लालबाबू पासवान, सचिव राजेश कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष विकी सिंह के द्वारा पूरी घोड़ासहन की आम जनता के सहयोग से किया गया है.वही छठघाट की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सिकरहना एसडीओ मनोज कुमार रजक,प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र
 |
| पंचायत भवन से गुलरिया टोला होकर छठघाट भटक जाने वाली रास्ते की व्यवस्था को देख रहे पप्पु जायसवाल (सरपंच पुत्र),शिव शम्भु प्रसाद(शिक्षक) व अन्य |
सिंह यादव,बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी, सीओ उदयशंकर मिश्रा,घोड़ासहन थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी,मुखिया राजू जायसवाल, पुअनि अरविन्द कुमार तथा अठमुहान एसएसबी कैम्प के इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह अपने जवानों के साथ पूरी तरह से मुस्तैद थे.
वही दूसरी ओर छठ घाट सेवा समिति, गुलारिया टोला रोड की देखरेख व सुरक्षा व्यवस्था में शामिल समितिके सहयोगी वार्ड सदस्यों मे मेगनी देवी,राधिका देवी उपमुखिया, कौशल्या देवी, मुन्नी देवी, प्रेमा कुमारी,चन्द्रशेखर कुमार, मनोज कुमार, नसीमा खातून,कंचन देवी, विजय कुमार गुप्ता , उप-सरपंच ओमप्रकाश साह,पंचायत समिति सदस्य उषा देवी,केअलावा संजीव जायसवाल, मुमताज मियां, इंदु मियां, चंदन कुमार,विरेंद्र राम ,संतोष कुमार यादव,वरुण पासवान,महेश चौधरी आदि लोग थे चूंकि यह मार्ग से अधिकांश छठवरती माताए नजदीक होने के चलते जाती हैं जिससे इस मार्ग मे काफी गहमा-गहमी रहती है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.