भेलवा में आगामी 4 व 5 नवम्बर को आयोजित दो दिवसीय समारोह में बापू व कस्तूरबा की मूर्ति का होगा अनावरण
 |
| ऐतिहासिक अंग्रेजों द्वारा निर्मित भेलवा कोठी की तस्वीर |
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण के ऐतिहासिक भेलवा कोठी में चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर आगामी 4 एवं 5 नवम्बर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर घोड़ासहन के ज्ञान ज्योति विद्यालय परिसर में गांधी ग्राम सेवा समिति भेलवा कोठी व भटीनिया के सदस्यों तथा प्रखंड के प्रमुख गाँधीवादियो की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई. बैठक का नेतृत्व करते आयोजन समिति के संयोजक प्रो.प्रेमचंद्र प्रसाद ने बताया कि भेलवा में आयोजित दो दिवसीय समारोह में बापू व कस्तूरबा की मूर्ति का अनावरण के अतिरिक्त जिले के स्वतंत्रता
 |
| मूर्ति को अंतिम रूप देते सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र |
सेनानियों व उत्तराधिकारियों का सम्मान तथा नील का दर्द और चम्पारण सत्याग्रह विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा.श्री प्रसाद के अनुसार 4 नवम्बर के कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी जयमंगल शर्मा, बैधनाथ महतो व दौलत सिंह के अतिरिक्त अंतराष्टीय ख्यातिप्राप्त गांधीवादी व गांधी शांति प्रतिष्ठान,नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत,राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय नई दिल्ली के अध्यक्ष अन्ना मलाई,बिहार विश्वद्यालय के कुलपति डॉ. अमरेन्द्र नारायण यादव,डॉ. के.के.झा,प्रो.मुरलीधर उपाध्याय,गांधी संग्रहालय मोतिहारी के सचिव ब्रजकिशोर सिंह,राय सुन्दरदेव शर्मा, रामपुकार सिन्हा जैसे गांधीवादी अपने विचार व्यक्त करेंगे.5 नवम्बर को प्रतिमा अनावरण बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार व राणा रणधीर सिंह व संगोष्ठी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद अनिल सहनी के द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर सांसद रमा देवी,संजय जयसवाल, बिधानपार्षद देवेशचंद्र ठाकुर,राजकिशोर कुशवाहा, बबलू गुप्ता व सतीश कुमार तथा विधायक फैसल रहमान, लालबाबू गुप्ता, डॉ. शमीम अहमद, राजेन्द्र राम व पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव,पवन जायसवाल,महेश्वर सिंह,मोतीलाल प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.