बाढ़ की समस्या को लेकर सांसद की अध्यक्षता में हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक
बाढ़ की समस्या को लेकर संसद की अध्यक्षता में हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-भाजपा सांसद संजय जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को अरविंद पांडे के मलाही टोला अवस्थित मकान में बाढ़ की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि आपलोग 10 दिन का और समय दीजिए । किसी तरह का हल्ला -हुड़दंग, सड़क जाम तथा ब्लॉक का कार्य बाधित नहीं कीजिए । मैं प्रयास में हूँ कि बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को बाढ़ राहत सामग्री तथा घर ढही व फसल की मुआवजा मिले । उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति के घर में 3 दिनों तक पानी घुसा था और जो गांव 7 दिनों से पानी से घिरा हुआ था या है, उस व्यक्ति और उस गांव के लोगों को बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली सभी सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने कहा कि रक्सौल एसडीओ श्री प्रकाश के द्वारा रामगढ़वा प्रखंड के 16 पंचायतों में मात्र 5 पंचायतों को ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने को अनुचित बताया है। साथ ही उन्होंने सदन में एसडीओ के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही । मौके पर सुगौली विधायक रामचंद्र सहनी, विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ,पंचायत अध्यक्ष धीरज गुप्ता ,प्रयाग महतो,मीडिया प्रभारी अश्विनी झा, रक्सौल जिला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी,निल्लू सिंह तथा भीआइपी सहनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]() |
| बैठक को संबोधित करते सांसद डॉ.संजय जयसवाल |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.